तिघरा से परिजन रविंद्र प्रताप सिंह अपने मरीज को लेकर सतना जिला अस्पताल डायलिसिस कराने आया था । पर्ची कटवाने के दौरान उसका कीमती मोबाइल चोरी हो गया । काफी पता तलाश के बाद जब मोबाइल नहीं मिला तो रविवार की दोपहर 1230 बजे रविंद्र सिटी कोतवाली जाकर मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है । पुलिस सर्विलांस के जरिए मोबाइल तलाश की में जुट गई है ।