सेमरिया चौराहा के पास बुजुर्ग से ₹5000 की लूट, बिजली बिल जमा करने जा रहा था, थाने में रिपोर्ट दर्ज
बगहा निवासी बुजुर्ग बाबा धीर सिंह सेमरिया चौराहा के बैंक से ₹5000 निकालकर बिजली बिल जमा करने जा रहा था । तभी रास्ते में अचानक एक दबंग आया और बुजुर्ग से पैसा छीनकर भाग गया । शोरगुल करने के बावजूद लुटेर को पकड़ नहीं जा सका । रविवार की सुबह 1130 बजे बुजुर्ग बाबा धीर सिंह कोलगवां थाना पहुंचा और घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज करा दी है । पुलिस लुटेरे को तलाश रही है ।