माधवगढ़ में पैतृक संपत्ति बंटवारे में ससुर व जेठ ने बहू-बेटे से की मारपीट, बहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
माधवगढ़ मे पैतृक संपत्ति बंटवारे को लेकर ससुर रामखेलावन प्रजापति जेठ शिवबालक मनीष और गोविंद प्रजापति ने मिलकर बेटे मोहन प्रजापति के साथ मारपीट कर रहे थे । पति को बचाने आए बहू काजल प्रजापति को भी पीट दिया गया । ग्रामीणो के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ । रविवार की दोपहर 2 बजे पीड़ित घायल बहू ससुर और जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोलगवां थाने पहुंची है ।