जगाधरी: डीएवी मार्किट में दुकान के आगे ट्रॉली रखने पर विवाद, मामला दर्ज
डीएवी मार्केट में दुकान के आगे सामान की ट्रॉली रखने पर दो दुकानदारों के बीच में बहस हो गई। बहस बढ़ने पर एक दुकानदार ने अपने पिता के साथ मिलकर पड़ोसी दुकानदार संदीप सोनी की बाजू पर नुकीली चीज से वार कर घायल कर दिया। मारपीट में उसके चचेरे भाई को भी हल्की चोटें आई। शहर पुलिस ने आरोपी दुकानदार अजय बजाज व उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।