प्रताप नगर के गांव मुगलवाली में अभी कुछ ही देर पहले लोगों के द्वारा दावा किया गया कि उन्होंने तेंदुआ देखा है। तेंदुआ खेतों में घूमता हुआ दिखा। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है , लेकिन गांव के लोग डरे सहमे हुए हैं।