जगाधरी: यमुनानगर के अजीजपुर कला में कुश्ती दंगल का आयोजन करवाया गया, जिसमें पहुंचे पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री संजय शर्मा।
हरियाणा उदय अभियान के तहत स्वर्गीय अखिल शर्मा पहलवान की याद में अखाड़ा कुश्ती दंगल का आयोजन करवाया गया इसमें मंत्री संजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान यहां मौजूद सभी लोगों ने एक-एक पौधा लगाया। मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि एक पौधा हमें धरती मां के नाम पर जरूर लगाना चाहिए जो बड़ा होकर आमजन को छाया फल देने का साथ ही पर्यावरण को शुद्ध रहेगा ।