जगाधरी: सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति के दोस्त पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, मामला दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने अपने पति के दोस्त पर डेढ़ साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति का 11 साल पहले निधन हो गया था। तब से वह अपने बच्चों के साथ रहती है।