जगाधरी: पूर्व जिला परिषद के चेयरमैन श्याम सुंदर बत्रा ने शांति कॉलोनी के लोगों को पार्टी की आगामी नीतियों की दी जानकारी।
हरियाणा में अब विधानसभा चुनाव होने हैं इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी अपने कमर कस ली है। जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर बत्रा ने आज शांति कॉलोनी में पहुंच करके लोगों को पार्टी की आगामी नीतियों की जानकारी देते हुए साथ जोड़ने का काम किया। ताकि आने वाले समय में हरियाणा के अंदर कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके।