धरहरा: धरहरा के लाल रंजन कुमार को शौर्य दिवस पर वीरता पदक मिला, प्रखंड का मान बढ़ाया
धरहरा प्रखंड के वसौनी गांव निवासी रीतो यादव के पुत्र एवं सीआरपीएफ जवान रंजन कुमार को शौर्य दिवस के अवसर पर दिल्ली के वसंत बिहार स्थित शौर्य समारोह में वीरता पदक से सम्मानित किया गया।इस उपलब्धि पर उनके पिता रीतो यादव ने रविवार दोपहर लगभग 12 बजे अपने परिवार के साथ खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।