लोहरदगा: लोहरदगा में डालसा की जस्टिस ऑन व्हील्स वैन को हरी झंडी मिली, दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचेगी न्याय और विधिक सेवाएं
व्यवहार न्यायालय परिसर से सोमवार सुबह 10 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा ने जस्टिस ऑन व्हील्स वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों तक न्याय और विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।