बाबई: माखननगर में शासकीय आईटीआई भवन का लोकार्पण, स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया
माखननगर में आईटीआई भवन के लोगार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने 10 करोड 43 लाख की लागत से बने आईटीआई भवन का लोकार्पण किया। आईटीआई भवन परिसर में 60 सीटर बालक छात्रावास एवं आवासीय भवनों का भी निर्माण किया गया है।