बाबई: माखननगर के बावड़ी वाले बालाजी मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया, 7001 मिट्टी के दीपकों से सजाया गया मंदिर
दीपावली के दूसरे दिन माखननगर में स्थित बावड़ी वाले बालाजी मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान शुक्रवार को 7 बजे श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर को 7001 मिट्टी के दीपकों से सजाया गया। दीपकों को जलाने के लिए 50 लीटर मीठे तेल का उपयोग किया गया। शाम होते ही दीपकों के जलने से मंदिर परिसर जगमगा उठा।