बाबई: बज्जरवाड़ा में गोवर्धन पूजा पर्व के कार्यक्रम में विधायक हुए शामिल
शनिवार को 2 बजे माखननगर विधायक के मीडिया प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बज्जरवाडा में आयोजित गोवर्धन पूजा पर्व के कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह शामिल हुए।इस दौरान विधायक ने गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना की इस मौके पर समस्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे।हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा पर्व के दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का विशेष महत्व है।