बाबई: गुराडिया में विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात की, अन्नकूट कार्यक्रम में प्रसाद ग्रहण किया
शनिवार को करीब 1 बजे क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने ग्राम गुराडिया पहुंचकर यहां ग्रामीणों से मुलाकात कर चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने समस्याओं को निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिया। वहीं इस दौरान विधायक ने अन्नकूट कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।