कुटुंबा: कुटुंबा में भारतीय भाषा समर कैंप में बच्चों ने सीखे संवाद और बहुभाषिकता के गुर
अंबा क्षेत्र के विद्यालयों में आयोजित भारतीय भाषा समर कैंप के तहत गुरुवार को बच्चों ने विभिन्न संवादात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी भाषाई प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षा विभाग और एनसीईआरटी नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित इस कैंप का उद्देश्य बच्चों में बहुभाषिक कौशल, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक समझ विकसित करना है।