कोरांव: महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर लेडियारी से कोरांव बाजार तक निकलेगी सद्भावना यात्रा, तैयारी को लेकर हुई बैठक
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर 17 जून को लेड़ियारी से कोरांव तक सामाजिक सद्भावना शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को दो स्थानों पर बैठकें हुईं, जिनमें क्षेत्रीय नागरिक और समाजसेवी शामिल हुए। पहली बैठक केबीएस इंटर कॉलेज मानपुर बड़ोखर में योगेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।