पचोर: पचोर क्षेत्र के छायन में प्रस्फुटन समिति ने खोला जल मंदिर, गर्मी में सूखे कंठ को मिलेगी राहत
जल शक्ति से नव शक्ति कार्यक्रम के जन अभियान परिषद सेक्टर पचोर ग्राम छायन मे मंगलवार शाम 5 बजे प्रस्फुटन समिति छायन द्वारा जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ किया जिसमे नवांकुर संस्था भंडावत सेक्टर पचोर प्रभारी ज्ञानसिंह राजपूत सदस्य भेरूसिंह पुष्पद प्रस्फुटन समिति छायन ग्राम विकास अध्यक्ष जीतमल नागर लखन नागर पटेल चेतन नागर प्रिंस नागर बृजेश नागर रमेश नागर मौजूद रहे