टिब्बी: चंदूरवाली में आयोजित शिविर में मिला मालिकाना हक, खुली योजनाओं के लाभ के द्वार
राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदूरवाली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही आमजन की समस्याओं का समाधान कर राहत प्रदान की।