फरीदाबाद (खबर) फरीदाबाद सराय ख्वाजा एरिया में एवीएस होटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। होटल में अपने बॉयफ्रेंड संग आई महिला को उसके पति, सास और जेठानी ने रंगेहाथ पकड़ लिया। सास और जेठानी उसे होटल के बाहर सड़क पर खींच लाई। इस दौरान महिला रोते हुए पति की छाती से लिपट गई।
जब जेठानी और सास ने उसे अलग करने की कोशिश की, 'महिला प्लीज छोड़ दो' चिल्लाने लगी। इस दौरान उसका पति होटल के बाहर गुमसुम खड़ा रहा। होटल के आसपाल लोगों की जमा भीड़ में से एक युवक ने इस पूरी घटना की विडियो बना ली, जिसमें बायफ्रेंड संग पकड़ी गई महिला विडियो में यह बोलती दिख रही है कि नमेरे हाथ छोड़ दो, मोबाइल वापस कर दो... मैं चली जाउंगी।
इस घटना का एक वीडियो (1.06 मिनट) भी सामने आया है। इसमें महिला रोते हुए नजर आ रही है। होटल के अंदर और बाहर यह ड्रामा लगभग आधा घंटा चलता रहा और उसके बाद महिला का पति, सास और जेठानी महिला को वहां से लेकर चलें गए।
इस बाबत किसी भी प्रकार की शिकायत किसी भी पक्ष की तरह से सराय ख्वाजा पुलिस स्टेशन में नहीं दी गई है।
#हरियाणा #फरीदाबाद #सरायख्वाजापुलिसस्टेशन #एवीएसहोटल #हाईवोल्टेजड्रामा
Haryana Faridabad SaraiKhwajaPoliceStation AVSHotel HighVoltageDrama
खबर जड़ से KHABAR JAD SE
Faridabad Police Department