सिरसागंज: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने नगर में अपने आवास पर जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, निस्तारण के दिए निर्देश
प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सिरसागंज नगर में कुंजपुरा रोड स्थित अपने आवास पर रविवार को सुबह करीब 10 बजे से दोपहर करीब 2 बजे तक जनता दरबार लगाया। जिसमें जनपद के सुदूर क्षेत्र से आए जन समाज की समस्याओं को न केवल सुना बल्कि उनमें से कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान किया। वहीं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के आदेश दिए।