सिरसागंज: अरांव खुर्द में जायमई रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर ने भाई-बहन को मारी टक्कर, बहन की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, भाई गंभीर घायल
थाना सिरसागंज क्षेत्र के अरांव खुर्द में जायमई रोड पर शुक्रवार को अरांव खुर्द निवासी देवेंद्र सिंह की पुत्री हेमलता और पुत्र मोहित साइकिल से स्कूल पढ़ने जा रहे भाई बहन को एक बेकाबू भट्टे के ट्रैक्टर ने रौंद दिया दिया। जिसमें छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जब कि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया।