फिरोजाबाद के सिरसागंज में नगर पालिका परिषद ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वच्छता मिशन के तहत नगर पालिका ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने बेड़े में 33 नए वाहन शामिल किए हैं। इस पहल के बाद नगर के सभी वार्डों और गलियों में नियमित रूप से कूड़ा संग्रहण किया जाएगा।