कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के बीच सिरसागंज नगर पालिका परिषद ने अपने कर्मचारियों और जरूरतमंदों के लिए सराहनीय पहल करते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। शनिवार को पालिका परिसर में हुए इस कार्यक्रम में करीब 150 लोगों को निःशुल्क कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद एसडीएम धर्मवीर भारती ने स्वयं कर्मचारियों को कंबल ओढ़ाकर राहत पहुंचाई।