कालपी: सरकार आपके द्वार अभियान के तहत सरैनी और हीरापुर में आयोजित जन चौपाल, एसडीएम ने योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी
Kalpi, Jalaun | May 14, 2026 कालपी में गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे सरकार आपके द्वार अभियान के तहत ब्लॉक महेबा के सरैनी एवं हीरापुर मुस्तकिल गांवों में एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में जन चौपालों का आयोजन किया गया, चौपालों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर मौके पर सत्यापन भी किया गया है।