चित्तौड़गढ़: भवानीपुरा के एक व्यक्ति के साथ हुई साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने 'ऑपरेशन एंटीवायरस' के तहत एक आरोपी को किया गिरफ़्तार
चंदेरिया पुलिस ने साइबर अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे एंटीवायरस अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अनुसार प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर पोर्टल 1930 पर भवानीपुरा थाना गंगरार निवासी शंकर लाल जाट ने सोनू गुर्जर द्वारा धोखे से उसके खाते से ढाई हजार रुपए ट्रांसफर करवा राशि नहीं लौटने का मामला दर्ज कराया था।