कोंडागांव: जिला कार्यालय में समय सीमा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने सुशासन तिहार आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर दिए निर्देश
कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज सोमवार दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में सुशासन तिहार व बस्तर मुन्ने शिविरों के प्रभावी संचालन और आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने और समीक्षा बैठक की तैयारी करने..