पटना ग्रामीण: पटना में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मखाना महोत्सव बिहार में निवेश और रोजगार का बड़ा अवसर
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को पटना पहुंचे। शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के मखाना महोत्सव को लेकर कहा कि मखाना महोत्सव बिहार में निवेश और रोजगार के लिए एक नया अवसर है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मखाना बोर्ड का गठन कर दिया है और अब बिहार में मखाना का उत्पादन भी बढ़ेगा।