पटना ग्रामीण: राजीव नगर: मां से ₹1 लाख मांगने और पिस्टल तानने के आरोप में बेटा गिरफ्तार
राजीव नगर थाना क्षेत्र से एक अपराधी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित राजीव नगर में आरोपी ने अपनी मां से ₹100000 की डिमांड की थी और जब मां ने देने से इनकार किया तो आरोपी ने अपनी मां पर ही पिस्टल तान दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है सा हैं पिस्टल को भी बरामद किया गया है।