इटारसी: इटारसी के गांधी स्टेडियम और वीर सावरकर मैदान में दशहरा पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम
अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर मंगलवार को नगर में दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार शाम 5 बजे नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि इस अवसर पर प्रभु श्रीराम की लीला और रावण दहन के लिए दो प्रमुख स्थान तय किए गए हैं।गांधी स्टेडियम पर शाम 7.30 बजे रावण दहन होगा वहीं वीर सावरकर मैदान पर रात्रि करीब 8.30 बजे होगा