कालपी: नगर में यमुना का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान के पास पहुंचा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Kalpi, Jalaun | Jul 29, 2025 कालपी में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जिसको लेकर जिला प्रशासन भी अब सतर्क हो गया है और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है, वही बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 10 बजे यमुना नदी का जलस्तर 106.270 मीटर पर पहुंच गया, जबकि चेतावनी स्तर 107 मीटर है और खतरे का निशान 108 मीटर पर है।