Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

🍆पटना कॉल कर रहा हूं दिल्ली लग😁😁😁#brinjal #funny #comedy #bhojpurisaan8911#

Panipat, Panipat | Nov 17, 2025

MORE NEWS

‘मौत के अंडरपास’ का कब निकलेगा स्थायी समाधान?
स्कूल जाते बच्चे डूबे, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

फरीदाबाद के सागरपुर से झाझरू जाने वाला रेलवे अंडरपास बारिश होते ही रास्ता कम और ‘तालाब’ ज्यादा नजर आने लगता है। हर बरसात में अंडरपास के अंदर करीब 5 से 7 फीट तक पानी भर जाता है। इसके कारण आसपास के गांवों और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने जाने वाले हजारों लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 15 दिन पहले स्कूल जा रहे कुछ बच्चे अंडरपास में भरे गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे थे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे उन्हें पानी से सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। गनीमत रही कि समय रहते मदद मिल गई, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

बारिश आई नहीं कि रास्ते पर लग जाता है ‘ताला’

बताया जा रहा है कि इस रेलवे अंडरपास से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। इनमें बड़ी संख्या उन कर्मचारियों और मजदूरों की है, जो आसपास स्थित कंपनियों और फैक्ट्रियों में काम करने जाते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में अंडरपास में इतना पानी भर जाता है कि यहां से पैदल निकलना तो दूर, वाहन लेकर गुजरना भी खतरे से खाली नहीं रहता।

अधिक बारिश होने पर प्रशासन को अंडरपास पूरी तरह बंद करना पड़ता है। इसके बाद लोगों को अपने काम पर पहुंचने के लिए करीब 7 से 8 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इससे उनका समय और ईंधन दोनों बर्बाद होते हैं।

सवाल—हादसे के बाद जागेगा प्रशासन या पहले?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है। प्रत्येक बरसात में अंडरपास पानी से लबालब हो जाता है, लेकिन जल निकासी का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। स्कूली बच्चों के साथ हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लोगों ने प्रशासन और रेलवे विभाग से अंडरपास में प्रभावी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है। अब सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं या समय रहते इस ‘मौत के अंडरपास’ का स्थायी समाधान निकाला जाएगा?

‘मौत के अंडरपास’ का कब निकलेगा स्थायी समाधान? स्कूल जाते बच्चे डूबे, स्थानीय लोगों ने बचाई जान फरीदाबाद के सागरपुर से झाझरू जाने वाला रेलवे अंडरपास बारिश होते ही रास्ता कम और ‘तालाब’ ज्यादा नजर आने लगता है। हर बरसात में अंडरपास के अंदर करीब 5 से 7 फीट तक पानी भर जाता है। इसके कारण आसपास के गांवों और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने जाने वाले हजारों लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 15 दिन पहले स्कूल जा रहे कुछ बच्चे अंडरपास में भरे गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे थे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे उन्हें पानी से सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। गनीमत रही कि समय रहते मदद मिल गई, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बारिश आई नहीं कि रास्ते पर लग जाता है ‘ताला’ बताया जा रहा है कि इस रेलवे अंडरपास से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। इनमें बड़ी संख्या उन कर्मचारियों और मजदूरों की है, जो आसपास स्थित कंपनियों और फैक्ट्रियों में काम करने जाते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में अंडरपास में इतना पानी भर जाता है कि यहां से पैदल निकलना तो दूर, वाहन लेकर गुजरना भी खतरे से खाली नहीं रहता। अधिक बारिश होने पर प्रशासन को अंडरपास पूरी तरह बंद करना पड़ता है। इसके बाद लोगों को अपने काम पर पहुंचने के लिए करीब 7 से 8 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इससे उनका समय और ईंधन दोनों बर्बाद होते हैं। सवाल—हादसे के बाद जागेगा प्रशासन या पहले? स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है। प्रत्येक बरसात में अंडरपास पानी से लबालब हो जाता है, लेकिन जल निकासी का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। स्कूली बच्चों के साथ हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने प्रशासन और रेलवे विभाग से अंडरपास में प्रभावी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है। अब सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं या समय रहते इस ‘मौत के अंडरपास’ का स्थायी समाधान निकाला जाएगा?

Panipat, Panipat | Aug 5, 2026

#panipat के व्यापारी गुस्से में नगर निगम और NHAI पुतला लेकर उतरे 
#haryananewsupdate #panipatnews

#panipat के व्यापारी गुस्से में नगर निगम और NHAI पुतला लेकर उतरे #haryananewsupdate #panipatnews

Panipat, Panipat | Aug 5, 2026

#panipat के व्यापारियों में गुस्सा नगर निगम और NHAI का पुतला फूंका देखिए
#haryananewsupdate #panipatnews

#panipat के व्यापारियों में गुस्सा नगर निगम और NHAI का पुतला फूंका देखिए #haryananewsupdate #panipatnews

Panipat, Panipat | Aug 5, 2026

बहन से बदतमीजी, भाई ने घर पहुंचकर चला दी गोली...

फरीदाबाद के खेड़ी गांव में छात्र के घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो युवकों को AVTS-2 भूपानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान फरीदपुर निवासी अभिषेक (22) और अमन उर्फ फल्लू (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, खेड़ी गांव निवासी रोहित ने शिकायत में बताया था कि उसका चचेरा भाई देव उर्फ भोला 12वीं कक्षा का छात्र है। 31 जुलाई को स्कूल से घर लौटते समय कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद बाइक सवार दो युवक उसके घर पहुंचे, फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। थाना बीपीटीपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

ऑपरेशन ट्रैकडाउन में दबोचे गए आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए AVTS-2 भूपानी प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना की सहायता से दोनों आरोपियों को 2 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद अभिषेक से अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अमन की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई।

छात्रा से बदतमीजी के आरोप ने भड़काया विवाद

पूछताछ में सामने आया कि अभिषेक के चाचा की बेटी भी उसी स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि देव उर्फ भोला ने छात्रा के साथ बदतमीजी की थी। इसी बात से नाराज होकर अभिषेक अपने साथी अमन के साथ छात्र के घर पहुंचा और वहां फायरिंग कर दी।

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि अभिषेक ने करीब एक वर्ष पहले अवैध पिस्टल खरीदी थी। पुलिस ने हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। रिमांड पूरा होने के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

बहन से बदतमीजी, भाई ने घर पहुंचकर चला दी गोली... फरीदाबाद के खेड़ी गांव में छात्र के घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो युवकों को AVTS-2 भूपानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान फरीदपुर निवासी अभिषेक (22) और अमन उर्फ फल्लू (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, खेड़ी गांव निवासी रोहित ने शिकायत में बताया था कि उसका चचेरा भाई देव उर्फ भोला 12वीं कक्षा का छात्र है। 31 जुलाई को स्कूल से घर लौटते समय कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद बाइक सवार दो युवक उसके घर पहुंचे, फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। थाना बीपीटीपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। ऑपरेशन ट्रैकडाउन में दबोचे गए आरोपी मामले की गंभीरता को देखते हुए AVTS-2 भूपानी प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना की सहायता से दोनों आरोपियों को 2 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद अभिषेक से अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अमन की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। छात्रा से बदतमीजी के आरोप ने भड़काया विवाद पूछताछ में सामने आया कि अभिषेक के चाचा की बेटी भी उसी स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि देव उर्फ भोला ने छात्रा के साथ बदतमीजी की थी। इसी बात से नाराज होकर अभिषेक अपने साथी अमन के साथ छात्र के घर पहुंचा और वहां फायरिंग कर दी। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि अभिषेक ने करीब एक वर्ष पहले अवैध पिस्टल खरीदी थी। पुलिस ने हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। रिमांड पूरा होने के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Panipat, Panipat | Aug 5, 2026

Panipat, Panipat | Aug 5, 2026

🍆पटना कॉल कर रहा हूं दिल्ली लग😁😁😁#brinjal #funny #comedy #bhojpurisaan8911# - Panipat News