पटना ग्रामीण: पीएम मोदी के दौरे के कारण राजधानी पटना के कुछ हिस्सों में भारी ट्रैफिक जाम, लोगों हो रही परेशानी
पीएम नरेंद्र मोदी के पटना दौरे के कारण राजधानी पटना के कुछ सड़कों पर सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही पर लगाए गए प्रतिबंधों और मार्गों में बदलाव के कारण सोमवार की शाम के कुछ हिस्सों में वाहन चालकों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। बेली रोड, न्यू सचिवालय में लोगों को भारी परेशानी हो रही है। दरअसल थोड़ी देर में पीएम पटना पहुंचने वाले हैं।