हाथरस: सदर क्षेत्र के जलेसर रोड बर्फ खाने के पास तेज गति बाइक ने व्यक्ति को मारी टक्कर गंभीर हालत में एंबुलेंस लाई अस्पताल
सदर कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड बर्फ खाने के पास तेज गति बाइक ने पैदल जा रहे व्यक्ति बसंत सिंह निवासी गॉव मेंवली को जोरदार पीछे से टक्कर मार दी। और टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। अचानक से हुई दुर्घटना को देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। इसी क्रम में राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।