बाड़ी: भारी सुरक्षा के बीच हुआ जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार, तीनों भाई पहुंचे; बेटे ने हत्या की साजिश के आरोप लगाए
Bari, Dholpur | Jul 1, 2026 अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हुई जगन गुर्जर की हत्या के करीब 42 घंटे बाद बुधवार सुबह उसका शव धौलपुर जिले के बाड़ी क्षेत्र स्थित पैतृक गांव भभूतिपुरा पहुंचा। यहां भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उसके पुत्र आसाराम ने दी। अंतिम संस्कार के दौरान अजमेर जेल से कड़ी सुरक्षा में जगन के तीनों भाई पप्पू, पानसिंह और लालसिंह क