रॉबर्ट्सगंज: सलखन फासिल्स पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम, डीएम और सीडीओ रहे मौजूद
सोनभद्र के विश्व प्रसिद्ध सलखन फॉसिल्स पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इतिहास, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संगम देखने को मिला। करोड़ों वर्ष पुराने जीवाश्मों की धरती पर आयोजित योग महाकुंभ में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया,कैमूर वन्यजीव प्रभाग के गुरमा रेंज स्थित सलखन फॉसिल्स पार्क में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री संजीव गोंड़ मौजूद थे।