Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

गलत साइड दौड़ा भारी टेलर! NCL एक्सप्रेसवे पर लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़?

Singrauli, Singrauli | Jul 10, 2026

MORE NEWS

NCL मुआवजा दिलाने का झांसा, किसान से 12 हजार की साइबर ठगी
खुद को एनसीएल कर्मचारी बताकर ठग ने खाते में मुआवजा भेजने का दिया लालच, चितरंगी के किसान ने गंवाई रकम

सिंगरौली : जिले में साइबर ठग अब एनसीएल मुआवजे के नाम पर भी लोगों को निशाना बनाने लगे हैं। ताजा मामला चितरंगी तहसील के ग्राम नौगई प्रथम का है, जहां मुआवजे की आस लगाए बैठे एक किसान से खुद को एनसीएल कर्मचारी बताने वाले साइबर ठग ने 12 हजार की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ि़त ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 और गढ़वा  थाना में दर्ज कराई है।
 जानकारी के अनुसार  ग्राम नौगई प्रथम निवासी अंबिकेश सिंह चौहान की भूमि एनसीएल परियोजना से प्रभावित है और उन्हें मुआवजा मिलना है। इसी जानकारी का फायदा उठाते हुए एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को एनसीएल का कर्मचारी बताया। ठग ने कहा कि उनके नाम से 2 लाख 80 हजार का मुआवजा स्वीकृत है, लेकिन सेविंग अकाउंट होने के कारण राशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। इसके बाद उसने खाते को सक्रिय कराने के नाम पर अलग-अलग प्रक्रिया बताकर किसान को अपने झांसे में ले लिया। इसी दौरान पीड़ि़त के मोबाइल पर  10 हजार और 25 हजार के असफल ट्रांजैक्शन के संदेश भी आए। ठग ने इन्हें तकनीकी प्रक्रिया बताकर भरोसा दिलाया और अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर राशि भेजने के लिए कहा। मुआवजा मिलने की उम्मीद में किसान ने बताए गए नंबरों पर कुल 12 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। राशि भेजने के कुछ समय बाद जब मुआवजा खाते में नहीं पहुंचा और फोन करने वाला व्यक्ति संपर्क से बाहर हो गया, तब किसान को साइबर ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और गढ़वा थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित रिपोर्ट दी। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि साइबर अपराधी सरकारी योजनाओं और मुआवजा प्रक्रियाओं का सहारा लेकर ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मुआवजा, बैंक खाते या सरकारी भुगतान से जुड़े किसी भी फोन कॉल पर बिना आधिकारिक पुष्टि किए किसी भी खाते या मोबाइल नंबर पर पैसे ट्रांसफर न करें। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह देखना होगा कि पीड़ित किसान की ठगी गई रकम वापस मिल पाती है या नहीं।

NCL मुआवजा दिलाने का झांसा, किसान से 12 हजार की साइबर ठगी खुद को एनसीएल कर्मचारी बताकर ठग ने खाते में मुआवजा भेजने का दिया लालच, चितरंगी के किसान ने गंवाई रकम सिंगरौली : जिले में साइबर ठग अब एनसीएल मुआवजे के नाम पर भी लोगों को निशाना बनाने लगे हैं। ताजा मामला चितरंगी तहसील के ग्राम नौगई प्रथम का है, जहां मुआवजे की आस लगाए बैठे एक किसान से खुद को एनसीएल कर्मचारी बताने वाले साइबर ठग ने 12 हजार की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ि़त ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 और गढ़वा थाना में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार ग्राम नौगई प्रथम निवासी अंबिकेश सिंह चौहान की भूमि एनसीएल परियोजना से प्रभावित है और उन्हें मुआवजा मिलना है। इसी जानकारी का फायदा उठाते हुए एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को एनसीएल का कर्मचारी बताया। ठग ने कहा कि उनके नाम से 2 लाख 80 हजार का मुआवजा स्वीकृत है, लेकिन सेविंग अकाउंट होने के कारण राशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। इसके बाद उसने खाते को सक्रिय कराने के नाम पर अलग-अलग प्रक्रिया बताकर किसान को अपने झांसे में ले लिया। इसी दौरान पीड़ि़त के मोबाइल पर 10 हजार और 25 हजार के असफल ट्रांजैक्शन के संदेश भी आए। ठग ने इन्हें तकनीकी प्रक्रिया बताकर भरोसा दिलाया और अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर राशि भेजने के लिए कहा। मुआवजा मिलने की उम्मीद में किसान ने बताए गए नंबरों पर कुल 12 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। राशि भेजने के कुछ समय बाद जब मुआवजा खाते में नहीं पहुंचा और फोन करने वाला व्यक्ति संपर्क से बाहर हो गया, तब किसान को साइबर ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और गढ़वा थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित रिपोर्ट दी। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि साइबर अपराधी सरकारी योजनाओं और मुआवजा प्रक्रियाओं का सहारा लेकर ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मुआवजा, बैंक खाते या सरकारी भुगतान से जुड़े किसी भी फोन कॉल पर बिना आधिकारिक पुष्टि किए किसी भी खाते या मोबाइल नंबर पर पैसे ट्रांसफर न करें। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह देखना होगा कि पीड़ित किसान की ठगी गई रकम वापस मिल पाती है या नहीं।

Singrauli, Singrauli | Jul 12, 2026

ब्रेकडाउन ट्रकों ने बढ़ाई मुसीबत! मुड़वानी डैम पर हर पल हादसे का डर

ब्रेकडाउन ट्रकों ने बढ़ाई मुसीबत! मुड़वानी डैम पर हर पल हादसे का डर

Singrauli, Singrauli | Jul 11, 2026

देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर

रोहिणी सेक्टर -16 में 5 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी।
कई लोगों के दबे होने की आशंका। आस पास अफरा तफरी का माहौल।

देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर रोहिणी सेक्टर -16 में 5 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी। कई लोगों के दबे होने की आशंका। आस पास अफरा तफरी का माहौल।

Singrauli, Singrauli | Jul 8, 2026

सिंगरौली नगर निगम की बड़ी पहल,9 जुलाई को गनियारी मुक्तिधाम में होगा वृहद वृक्षारोपण

सिंगरौली: नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान  ने निगम कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान आगामी 9 जुलाई को गनियारी मुक्तिधाम में आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृक्षारोपण स्थल पर गड्ढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, ट्री-गार्ड, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे, बल्कि उनके संरक्षण, नियमित सिंचाई एवं देखभाल की प्रभावी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
आयुक्त श्रीमती प्रधान ने कहा कि नगर निगम को वृक्षारोपण के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे शत-प्रतिशत पूर्ण करना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करें तथा लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे अभियान के स्थायी एवं सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि वृहद वृक्षारोपण अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इस हेतु जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारी संगठनों, युवाओं एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। आयुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और जनसहभागिता से ही हरित एवं स्वच्छ सिंगरौली का लक्ष्य साकार किया जा सकता है।बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री संतोष पाण्डेय, सहायक यंत्री श्री प्रवीण गोस्वामी, श्री डी.के. सिंह, श्री दिनेश तिवारी सहित संबंधित उपयंत्री एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Department of Urban Development & Housing MP Collector Office Singrauli

सिंगरौली नगर निगम की बड़ी पहल,9 जुलाई को गनियारी मुक्तिधाम में होगा वृहद वृक्षारोपण सिंगरौली: नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने निगम कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान आगामी 9 जुलाई को गनियारी मुक्तिधाम में आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृक्षारोपण स्थल पर गड्ढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, ट्री-गार्ड, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे, बल्कि उनके संरक्षण, नियमित सिंचाई एवं देखभाल की प्रभावी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। आयुक्त श्रीमती प्रधान ने कहा कि नगर निगम को वृक्षारोपण के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे शत-प्रतिशत पूर्ण करना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करें तथा लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे अभियान के स्थायी एवं सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि वृहद वृक्षारोपण अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इस हेतु जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारी संगठनों, युवाओं एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। आयुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और जनसहभागिता से ही हरित एवं स्वच्छ सिंगरौली का लक्ष्य साकार किया जा सकता है।बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री संतोष पाण्डेय, सहायक यंत्री श्री प्रवीण गोस्वामी, श्री डी.के. सिंह, श्री दिनेश तिवारी सहित संबंधित उपयंत्री एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। Department of Urban Development & Housing MP Collector Office Singrauli

Singrauli, Singrauli | Jul 7, 2026

गलत साइड दौड़ा भारी टेलर! NCL एक्सप्रेसवे पर लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़? - Singrauli News