मुज़फ्फरनगर: डीएम के निर्देश पर मुज़फ्फरनगर के बाजारों में साप्ताहिक बंदी का दिन घोषित, कस्बे में भी रहेगी साप्ताहिक बंदी
डीएम उमेश मिश्रा ने सूची जारी करते हुए कहा की मुजफ्फरनगर के नगर क्षेत्र के बाजार मंगलवार और नई मंडी क्षेत्र के बाजार रविवार को बंद रहेंगे। इसके अलावा चरथावल में शनिवार, पुरकाजी में गुरुवार, बुढाना में रविवार व सोमवार, शाहपुर में रविवार, सिसौली में गुरुवार, खतौली में सोमवार, जानसठ में शनिवार, मीरापुर में शुक्रवार, भोकरहेड़ी में शनिवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।