जिलाधिकारी, कटिहार एवं पुलिस अधीक्षक कटिहार ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण
कटिहार,18 जुलाई 2026 शनिवार।
जिलाधिकारी कटिहार एवं पुलिस अधीक्षक कटिहार के द्वारा संयुक्त रूप से आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का नियमित मासिक निरीक्षण किया गया।
गौरतलब हो कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस में रखे हुए ईवीएम/ वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाना है।
इसी क्रम में आज ईवीएम वेयरहाउस में संबंधित सभी सुरक्षा मानकों के अनुरूप जांच जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कटिहार के द्वारा किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा वेयरहाउस में सीसीटीवी का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा हेतु तैनात सुरक्षा कर्मियों से सजग एवं सतर्क रहने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में ईवीएम/ वीवीपैट गोदाम के सुरक्षा हेतु निर्धारित मानक के अनुरूप किए गए व्यवस्थाओं की सघनता से जांच जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ।
उक्त अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, कटिहार संबंधित पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण आदि सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Chief Electoral Officer, Bihar #katihar #follower
Katihar, Bihar | Jul 18, 2026