#कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने खन्दुखाल, उतरासू, मुछायली, मरगुण और कोल्टा क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने उतरासू की खराब सड़क का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़क बनने के बाद ही वे मतदान को लेकर निर्णय लेंगे। मौके पर उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या के शीघ्र समाधान की अपील की गई।
अरुणा कुमार ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
#ArunaKumar #Congress #Uttarakhand #क्षेत्र_भ्रमण #सड़क_समस्या #कांग्रेस_समर्थन
Pauri, Garhwal | Aug 27, 2026