शिक्षक पर दूसरी शिक्षिका से संबंध का आरोप, पत्नी ने स्कूल पहुंचकर किया हंगामा
मथुरा के मांट विकासखंड के एक सरकारी स्कूल में बुधवार सुबह उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक शिक्षक की पत्नी अपने माता-पिता के साथ स्कूल पहुंच गई।
पत्नी ने अपने पति पर स्कूल में तैनात एक अन्य शिक्षिका से संबंध होने के आरोप लगाए। इसी बात को लेकर शिक्षक और उसके ससुर के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि स्कूल के बाहर दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति बन गई। इसके बाद मामला स्कूल परिसर तक पहुंच गया, जहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
घटना के चलते स्कूल में अफरातफरी का माहौल रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। मामले की पूरी स्थिति संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।