सिकंदराराऊ: हसायन में गौवंश की मौत पर गौ रक्षकों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
हसायन कस्बे में एक निराश्रित गोवंश की संदिग्ध मौत हो गई। वार्ड सदस्य अंकुर शर्मा सहित अन्य गौरक्षकों ने गोवंश की हत्या की आशंका जताई है। इसके बाद स्थानीय लोगों और गौरक्षकों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी तुरंत पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पशुपालन विभाग को जानकारी दी। पशुपालन विभाग की टीम ने गोवंश के शव का पोस्टमार्टम कराया है।