मिहींपुरवा: कैलाश नगर में बाल विवाह और बाल मजदूरी के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का आयोजन, ग्रामीणों को किया जागरूक
डेवलपमेंटल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन एडवांसमेंट (DEHAT) संस्था ने मिहींपुरवा विकास खंड की चहलवा ग्राम पंचायत के कैलाशनगर गांव में बाल विवाह और बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम 'थिएटर ऑफ द ऑप्रेस्ड' (TOTO) पद्धति के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों और बाल संसद के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।