घाटोल: घाटोल उपखंड क्षेत्र में गृहे-गृहे यज्ञ अभियान के तहत घर-घर यज्ञ संपन्न हुए
घाटोल में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर घाटोल एवं गनोड़ा तहसील क्षेत्र के घरों में यज्ञ संपन्न हुए। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर गांवों में वैदिक विधान और विशेष पुजा अर्चना के साथ यज्ञ संपन्न कराये गए।