फारबिसगंज: निवर्तमान सांसद और अररिया संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह ने कहा- क्षेत्र का विकास है उनकी पहली प्राथमिकता
अररिया संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद प्रदीप सिंह ने अपने जीत पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता है. उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा जो काम बचें हुए हैं उसे पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा केंद्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थें.