धौलपुर: धौलपुर में एनडीपीएस एक्ट के मामले में बड़ा फैसला, तस्कर को 20 साल की सजा और ₹7 लाख का जुर्माना
मादक पदार्थों की तस्करी के एक गंभीर मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 7 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मांगो ने मामले की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी लोक अभियोजक भगवान सिंह नरौलिया ने की। लोक अभियोजक भगवान सिंह नरौलिया ने बताया कि 3 जू