वंशी नारायण मंदिर, जहां भगवान नारायण को बांधी जाती है राखी, साल में सिर्फ एक बार खुलता है मंदिर
उत्तराखंड के चमोली जिले की उर्गम घाटी में स्थित वंशी नारायण मंदिर अपनी अनोखी धार्मिक परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यह मंदिर सिर्फ रक्षाबंधन के दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक श्रद्धालुओं के लिए खुलता है। इस विशेष दिन महिलाएं भगवान नारायण को राखी बांधकर उनकी आराधना करती हैं और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
पौराणिक मान्यता के अनुसार, रक्षाबंधन के बाद मंदिर के कपाट एक वर्ष के लिए बंद हो जाते हैं और शेष 364 दिनों तक देवर्षि नारद भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं। देवभूमि उत्तराखंड की आस्था, परंपरा और पौराणिक विरासत का यह अनोखा संगम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण है।
#वंशीनारायण #चमोली #उर्गमघाटी #उत्तराखंड #देवभूमि #रक्षाबंधन #भगवानविष्णु #नारायण #सनातनधर्म #Uttarakhand #Chamoli #pahadsamachar