ग्यारसपुर: ग्यारसपुर-हैदरगढ़ में बारदाना की कमी से किसानों की मुश्किलें बढ़ीं
विदिशा जिले के ग्यारसपुर–हैदरगढ़ स्थित व्हाइटफील्ड वेयरहाउस उपार्जन केंद्र पर बारदाना की कमी से गुरुवार दोपहर 1 बजे तुलाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। केंद्र पर पहुंचे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन बारदाना नहीं होने के कारण उनकी उपज की तुलाई नहीं हो पा रही। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।