सहारनपुर: थाना सदर बाजार क्षेत्र में पूजा का सामान लेने गए युवक पर पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से किया हमला, घटना का वीडियो हुआ वायरल
सहारनपुर के सदर थाना क्षेत्र में पूजा का सामान लेने गए एक युवक पर पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक के बाएं हाथ पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो मंगलवार शाम4 बजे सामने आया, जिसमें आरोपी हाथ में कुल्हाड़ी लेकर युवक पर हमला करता दिखाई दे रहा है।