मेदिनीनगर (डालटनगंज): विश्रामपुर में सर्विसिंग सेंटर मालिक की बिजली के करंट से मौत, एमआरएमसीएच में हुई मौत
पलामू जिले में सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई। विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक सर्विसिंग सेंटर के मालिक प्रदीप पाठक की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय प्रदीप अपने सर्विसिंग सेंटर में काम कर रहे थे। अचानक उन्हें बिजली का करंट लग गया।मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत उन्हें विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।