मेदिनीनगर शहर मे रामनवमी के अवसर पर विभिन्न समितियों द्वारा रविवार की शाम करीब चार बजे भव्य रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई।इस दौरान हजारों हजार की संख्या में रामभक्त शामिल रहे।शोभायात्रा मे शामिल रामभक्तों द्वारा तलवार और महावीरी झंडा से लैस जय श्रीराम जय जय हनुमान के जयघोष लगा रहे थे।